1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन: किदाम्बी श्रीकांत की चीन ओपन में अच्छी शुरुआत

बैडमिंटन: किदाम्बी श्रीकांत की चीन ओपन में अच्छी शुरुआत

 Reported By: IANS
 Published : Sep 19, 2018 05:39 pm IST,  Updated : Sep 19, 2018 05:39 pm IST

दूसरे चीन ओपन खिताब को जीतने के लिए तैयार भारत के अग्रणी पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने बुधवार को विजयी शुरुआत की। 

किदाम्बी श्रीकांत- India TV Hindi
किदाम्बी श्रीकांत

चांग्झू (चीन): दूसरे चीन ओपन खिताब को जीतने के लिए तैयार भारत के स्टार पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने बुधवार को विजयी शुरुआत की। श्रीकांत ने पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में डेनमार्क के खिलाड़ी रासमुस गेमके को मात दी। वर्ल्ड नम्बर-8 श्रीकांत ने रासमुस को 30 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे गेमों में 21-9,21-19 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। 

श्रीकांत ने इस मैच के पहले गेम में आसानी से जीत हासिल कर ली थी। उन्होंने रासमुस को 21-9 से हरा दिया। हालांकि, दूसरे गेम में दोनों के बीच रोमांचक खेल देखा गया। भारतीय खिलाड़ी ने 4-2 से अच्छी बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन रासमुस ने अच्छी वापसी की ओर एक समय पर श्रीकांत के खिलाफ स्कोर 19-19 से बराबर कर लिया। यहां श्रीकांत ने रासमुस के खिलाफ दो अंक हासिल करते हुए दूसरे गेम को 21-19 से जीत कर अगले दौर में कदम रखा। 

श्रीकांत का सामना अगले दौर में थाईलैंड के सप्पानयु अविहिंगसानोन से होगा। श्रीकांत भारत के पहले ऐसे पुरुष खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस खिताब को जीता है। उन्होंने 2014 में चीन ओपन टूर्नामेंट अपने नाम किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल