1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दुबई सुपर सिरीज़: लगातार तीसरी हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुए श्रीकांत

दुबई सुपर सिरीज़: लगातार तीसरी हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुए श्रीकांत

 Reported By: IANS
 Published : Dec 16, 2017 11:16 am IST,  Updated : Dec 16, 2017 11:16 am IST

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत दुबई सुपर सिरीज़ बैडमिंटन टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ करने में नाकाम रहे हैं। श्रीकांत को शुक्रवार को चीन के शी युकी ने टूर्नामेंट की लगातार तीसरी हार दी।

किदाम्बी श्रीकांत- India TV Hindi
किदाम्बी श्रीकांत

दुबई: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत दुबई सुपर सिरीज़ बैडमिंटन टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ करने में नाकाम रहे हैं। श्रीकांत को शुक्रवार को चीन के शी युकी ने टूर्नामेंट की लगातार तीसरी हार दी। 

पुरुष एकल वर्ग के ग्रुप-बी में खेले गए मैच में युकी ने एक घंटे सात मिनट तक चले मैच में श्रीकांत को 21-17, 19-21, 21-14 से परास्त किया। 

इन मैचों में तीन हार के साथ श्रीकांत इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें पहले मैच में डेनमार्क के विक्टर ऐक्सेलसन और दूसरे मैच में चीनी ताइपे के चाउ टिन चेन ने मात दी थी। शुरुआती दो मैचों में हार के बाद वह पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। 

तीसरे और आखिरी मैच में उनकी कोशिश जीत के साथ अंत करने की थी जिसे युकी ने पूरा नहीं होने दिया। युकी ने पहला गेम अपने नाम किया, लेकिन दूसरे मैच में श्रीकांत ने जीत हासिल की और मैच को तीसरे गेम में ले गए। तीसरे गेम में हालांकि श्रीकांत चीनी खिलाड़ी को चुनौती नहीं दे पाए और आसानी से हार गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल