1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कीर्तिलाल ज्वेलर्स ने सिंधु को दिया हीरे और सोने से बना रैकेट

कीर्तिलाल ज्वेलर्स ने सिंधु को दिया हीरे और सोने से बना रैकेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 02, 2016 10:08 pm IST,  Updated : Sep 02, 2016 10:08 pm IST

ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारती महिला खिलाड़ी होने का गौरव पाने वाली पीवी सिंधु को देश में तरह-तरह के सम्मान दिए जा रहे हैं।

पीवी सिंधु।- India TV Hindi
पीवी सिंधु।

कोयंबटूर: ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारती महिला खिलाड़ी होने का गौरव पाने वाली पीवी सिंधु को देश में तरह-तरह के सम्मान दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भारत में हीरे के आभूषणों के एक बड़े ब्रांड कीर्तिलाल ने सिंधु को रियो खेलों में उनकी उपलब्धियों के लिये हीरे और सोने से बना एक छोटा रैकेट देकर सम्मानित किया। 

एक प्रेस रिलीज में यह कहा गया कि कीर्तिलाल ने सिंधु के लिए खास तौर पर यह विशेष तोहफा तैयार किया। सिंधु को सोने और हीरे से बनाया गया यह रैकेट गुरुवार को सौंपा गया। सिंधु ने यह सम्मान हासिल करने के बाद कहा, ‘किसी भी खिलाड़ी का अपनी उपलब्धियों और कड़ी मेहनत के लिये जब सम्मान किया जाता है तो उससे उसका मनोबल बढ़ता है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल