1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बास्केटबाल हॉल ऑफ फेम-2020 में शामिल हुए कोबे ब्रायंट

बास्केटबाल हॉल ऑफ फेम-2020 में शामिल हुए कोबे ब्रायंट

 Reported By: IANS
 Published : Feb 15, 2020 05:53 pm IST,  Updated : Feb 15, 2020 05:53 pm IST

ब्रायंट के साथ सात अन्य लोगों में एनबीए के 15 बार के ऑल स्टार, तीन बार के फाइनल एमवीपी टिम डक्कन, केविन गार्नेट, टामिका कैचिंग्स।  

Kobe Bryant- India TV Hindi
Kobe Bryant inducted into basketball hall of fame -2020 Image Source : AP

बीजिंग। हैलीकॉप्टर दुर्घटना में अपनी जान गंवा चुके लॉस एंजेल्स के दिग्गज कोबे ब्रायंट बास्केटबाल हॉल ऑफ फेम-2020 के आठ खिलाड़ियों की सूची में शामिल किए गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने हाल ऑफ फेम के चेयरमैन जैरी कोलांगेलो के हवाले से लिखा है, "हम जानते थे कि इस क्लास में सर्वकालिक ऐतिहासिक सूची बनने का माद्दा है।"

उन्होंने कहा, "कोबे के असमय गुजर जाने से हम बेहद दुख में हैं और हम उनकी विरासत को आगे ले जाने में गर्व महसूस करेंगे साथ ही सात अन्य लोगों को भी सम्मानित करेंगे जिन्होंने इस खेल को काफी कुछ दिया है।"

ब्रायंट के साथ सात अन्य लोगों में एनबीए के 15 बार के ऑल स्टार, तीन बार के फाइनल एमवीपी टिम डक्कन, केविन गार्नेट, टामिका कैचिंग्स।

इनके अलावा कोच किम मुल्की, बारबरा स्टीवंस, एडी सुटन, रुडी टोमजानोविक के नाम हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल