1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ला लिगा ने कोरोना से लड़ने के लिए कॉन्सर्ट से जुटाई एक मिलियन यूरो से अधिक की रकम

ला लिगा ने कोरोना से लड़ने के लिए कॉन्सर्ट से जुटाई एक मिलियन यूरो से अधिक की रकम

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 01, 2020 06:05 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 06:05 pm IST

स्पेन में इस महामारी की चपेट में आकर से नौ हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ला लीगा ने कहा कि इस संगीत कार्यक्रम को 100 से अधिक आनलाइन मंचो पर प्रसारित किया गया जिसे 182 देशों से पांच करोड़ से अधिक लोगों ने देखा।

Football- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

मैड्रिड| स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबाल लीग ला लिगा ने शनिवार को आनलाइन संगीत कार्यक्रम का आयोजन कर एक मिलियन यूरो (लगभग 83 करोड़ रुपये) से ज्यादा की रकम इकट्ठा की जिसका इस्तेमाल कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए किया जाएगा। लीग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इस कोष का इस्तेमाल वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए वेंटिलेटर, सुरक्षात्मक सूट, दस्ताने और मास्क को खरीदने के लिए किया जाएगा।

स्पेन में इस महामारी की चपेट में आकर से नौ हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ला लीगा ने कहा कि इस संगीत कार्यक्रम को 100 से अधिक आनलाइन मंचो पर प्रसारित किया गया जिसे 182 देशों से पांच करोड़ से अधिक लोगों ने देखा।

इससे कुल 1,003,532 यूरो (लगभग 8,38,13,798 रुपये) का दान प्राप्त हुआ जिसका इस्तेमाल 1,115 वेंटिलेटर, 1,435,000 मास्क, 12,595 सुरक्षात्मक सूट और 500,000 दस्ताने खरीदने में किया जाएगा। इस संगीत कार्यक्रम में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में सर्जियो रामोस, गेरार्ड पीक और रफेल नडाल भी शामिल थे। इसमें अलेजांद्रो सान्झ, जुनेस, लुइस फोंसी, मोरात और मैनुअल फ्रैंस्को जैसे कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने प्रदर्शन किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल