1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. La Liga : मेस्सी के शानदार प्रदर्शन से बार्सीलोना ने बेटिस को दी मात

La Liga : मेस्सी के शानदार प्रदर्शन से बार्सीलोना ने बेटिस को दी मात

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 08, 2021 12:30 pm IST,  Updated : Feb 08, 2021 12:30 pm IST

मेस्सी ने एक गोल करने के अलावा एक गोल में मदद की जिससे बार्सिलोना ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में रीयाल बेटिस को 3-2 से हराया।

Lionel Messi- India TV Hindi
Lionel Messi Image Source : GETTY

बार्सिलोना| लियोनल मेस्सी ने एक गोल करने के अलावा एक गोल में मदद की जिससे बार्सिलोना ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में रीयाल बेटिस को 3-2 से हराया। 

रविवार को हुए इस मुकाबले में रोनाल्ड कोमैन के सुपर सब के रूप में उतरे मेस्सी ने 59वें मिनट में गोल करने के अलावा युवा फ्रांसिस्को ट्रिनकाओ के 87वें मिनट में दागे गोल में मदद की जिससे टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। बेटिस के विक्टर रूइज ने एक आत्मघाती गोल भी किया। 

बेटिस की ओर से बोर्जा ग्लेसियास (38वें मिनट) और विक्टर (75वें मिनट) ने गोल दागे। लीग में लगातार छठी जीत के साथ बार्सिलोना की टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। 

टीम हालांकि शीर्ष पर चल रहे एटलेटको मैड्रिड से सात अंक पीछे है जिसने दो मुकाबले कम खेले हैं। अन्य मुकाबलों में एथलेटिक बिलबाओ को वेलेन्सिया ने 1-1 की बराबरी पर रोका जबकि ओसासुना ने ऐबार को 2-1 से हराया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल