1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दर्शकों की गैरमौजूदगी का टूर डि फ्रांस पर नहीं पड़ेगा कोई असर : विगिन्स

दर्शकों की गैरमौजूदगी का टूर डि फ्रांस पर नहीं पड़ेगा कोई असर : विगिन्स

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 03, 2020 02:53 pm IST,  Updated : Sep 03, 2020 02:54 pm IST

ओलंपिक साइकिलिंग के दिग्गज सर ब्रैडली विगिन्स का मानना है कि दर्शकों की अनुपस्थिति का पिछले सप्ताह शुरू होने वाली टूर डि फ्रांस रेस के परिणाम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

दर्शकों की गैरमौजूदगी...- India TV Hindi
दर्शकों की गैरमौजूदगी का टूर डि फ्रांस पर नहीं पड़ेगा कोई असर : विगिन्स Image Source : GETTY

नई दिल्ली। ओलंपिक साइकिलिंग के दिग्गज सर ब्रैडली विगिन्स का मानना है कि दर्शकों की अनुपस्थिति का पिछले सप्ताह शुरू होने वाली टूर डि फ्रांस रेस के परिणाम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हर साल तीन सप्ताह तक चलने वाली यह रेस पहले 27 जून से 19 जुलाई तक होनी थी लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब इसका आयोजन 29 अगस्त से फ्रांस के नीस में किया जा रहा है। 

पिछले वर्षों में रेस के मार्ग पर प्रशंसकों की भीड़ जमा रहती थी लेकिन इस साल ऐसा नहीं है। टूर डि फ्रांस में 2012 के चैंपियन विगिन्स ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘रेस अब भी होगी और राइडर हमेशा की तरह प्रतिस्पर्धा पेश करेंगे। मुझे नहीं लगता कि कोई राइडर यह बहाना बनाएगा कि दर्शकों की अनुपस्थिति के कारण वह जीत दर्ज नहीं कर पाया।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर सड़क के किनारे प्रशंसक होंगे लेकिन उतने नहीं जितने हमने पूर्व में देखे है। यह सभी के लिये नयी चुनौती होगी लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसका संपूर्ण परिणाम पर कोई प्रभाव पड़ेगा ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल