1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. RIO: पेस-बोपन्ना युगल, बोपन्ना-सानिया मिश्रित युगल में

RIO: पेस-बोपन्ना युगल, बोपन्ना-सानिया मिश्रित युगल में

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 11, 2016 06:34 pm IST,  Updated : Jun 11, 2016 06:34 pm IST

भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का शनिवार को आगामी ओलम्पिक खेलों में रिकॉर्ड सातवीं बार खेलने का सपना सच हो गया, जब उन्हें रियो ओलम्पिक के लिए भारत की पुरुष युगल टीम में रोहन बोपन्ना के साथ शामिल किया गया।

Leander Paes
- India TV Hindi
Leander Paes

नई दिल्ली: भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का शनिवार को आगामी ओलम्पिक खेलों में रिकॉर्ड सातवीं बार खेलने का सपना सच हो गया, जब उन्हें रियो ओलम्पिक के लिए भारत की पुरुष युगल टीम में रोहन बोपन्ना के साथ शामिल किया गया। इसके साथ ही मिश्रित युगल टीम के लिए बोपन्ना और सानिया मिर्जा की जोड़ी बनाई गई।

चयन समिति की यहां हुई बैठक के बाद अखिल भारतीय टेनिस महासंघ (एआईटीए) के अध्यक्ष अनिल खन्ना ने कहा, "शीर्ष 10 में शामिल बोपन्ना और 46वीं रैंकिंग वाले पेस रियो के पुरुष युगल में खेलेंगे, जिससे भारत की पुरुष युगल टीम और भी मजबूत होगी।"

बोपन्ना ने शुक्रवार को उस वक्त सभी को हैरत में डाल दिया था, जब उन्होंने रियो ओलम्पिक के लिए अपने जोड़ीदार के रूप में पेस की बजाय युवा टेनिस खिलाड़ी साकेत मेयनेनी को चुना था। खन्ना ने यहां संवाददाताओं को बताया, "बोपन्ना उनकी (पेस) इज्जत करते हैं और उन्होंने मेयनेनी को अपने जोड़ीदार के रूप में चुनने के पीछे का कारण भी बताया।" पेस ने हाल ही में फ्रेंच ओपन का मिश्रित युगल खिताब अपने नाम कर करियर स्लैम पूरा किया था, जिसमें उनकी जोड़ीदार स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिगिस थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल