1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बेंगलुरू ओपन एटीपी चैलेंजर में हिस्सा लेंगे लिएंडर पेस, हो सकता है उनका यह आखिरी टूर्नामेंट

बेंगलुरू ओपन एटीपी चैलेंजर में हिस्सा लेंगे लिएंडर पेस, हो सकता है उनका यह आखिरी टूर्नामेंट

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 06, 2020 07:02 pm IST,  Updated : Feb 06, 2020 07:02 pm IST

भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस बेंगलुरू ओपन एटीपी चैलेंजर में हिस्सा लेंगे। पेस का यह आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है।

davis cup 2020, india vs croatia davis cup, leander paes, leander paes davis cup, rohan bopanna, div- India TV Hindi
 Leander paes  Image Source : GETTY IMAGES

वरिष्ठ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस बेंगलुरू एटीपी चैलेंजर में हिस्सा लेंगे। यह पेस का भारत में आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। पेस पहले ही कह चुके हैं कि इस साल के बाद वह अपने 30 साल के लंबे पेशेवर करियर को अलविदा कह देंगे। यह टूर्नामेंट कर्नाटक राज्य लॉन टेनिस संघ (केएसएलटीए) में 10 फरवरी से शुरू होगा।

पेस ने कहा, "घर में भारतीय प्रशंसकों के सामने खेलने से मुझे बेहद संतुष्टि मिलती है साथ ही यह मुझे प्रेरणा भी देता है। बेंगलुरू में वो लोग पाए जाते हैं जो टेनिस को समझते हैं। इस शहर में अलग ही फिजा रहती है जो मुझे मजबूत करती है।"

टूर्नामेंट की आयोजन समिति के चेयरमैन प्रियंक खड़गे ने कहा, "हम इस बात से खुश हैं कि भारत के दिग्गज खिलाड़ी पेस का घरेलू जमीन पर आखिरी मैच केएसएलटीए में खेला जाएगा। यह बेंगलुरू टेनिस ओपन-2020 और केएसएलटीए के लिए बड़ा पल होगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल