1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लिसेस्टर सिटी ने साउथैम्पटन को रिकॉर्ड 9-0 से दी करारी शिकस्त

लिसेस्टर सिटी ने साउथैम्पटन को रिकॉर्ड 9-0 से दी करारी शिकस्त

 Reported By: IANS
 Published : Oct 26, 2019 03:33 pm IST,  Updated : Oct 26, 2019 03:33 pm IST

इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लिसेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के एक मैच में साउथम्पटन को 9-0 से करारी शिकस्त दी।

लिसेस्टर सिटी ने...- India TV Hindi
लिसेस्टर सिटी ने साउथैम्पटन को रिकॉर्ड 9-0 से दी करारी शिकस्त Image Source : AP

साउथैम्पटन (इंग्लैंड)| इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लिसेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के एक मैच में साउथम्पटन को 9-0 से करारी शिकस्त दी। इस रिकॉर्ड जीत के साथ ही लिसेस्टर ने ईपीएल में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के मैनचेस्टर युनाइटेड के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को खेले गए इस मैच में लिसेस्टर के लिए वार्डी और एयोज पेरोज ने हैट्रिक लगाई। उनके अलावा बेन चिलवेल, यौरी तिएलमेंस और जेम्स मेडिसन ने एक-एक गोल किए।

लिसेस्टर सिटी की 131 साल के लीग के इतिहास में उसकी अब तक की यह सबसे बड़ी जीत है। मैनेजर ब्रेंडन रोजर्स की लिसेस्टर सिटी इस रिकॉर्ड जीत के बाद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल