1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बायर्न म्यूनिख में जाने के लिए तैयार हैं लेरॉय साने : पेप गार्डियोला

बायर्न म्यूनिख में जाने के लिए तैयार हैं लेरॉय साने : पेप गार्डियोला

 Reported By: IANS
 Published : Jul 01, 2020 11:19 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 11:19 pm IST

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गार्डियोला ने बुधवार को कहा कि फॉरवर्ड लेरॉय साने जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख में जाने को तैयार हैं। 

बायर्न म्यूनिख में...- India TV Hindi
बायर्न म्यूनिख में जाने के लिए तैयार हैं लेरॉय साने : पेप गार्डियोला Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर| इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गार्डियोला ने बुधवार को कहा कि फॉरवर्ड लेरॉय साने जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख में जाने को तैयार हैं। साने ने मैनचेस्टर सिटी के साथ नए करार को पिछले महीने ही खारिज कर दिया था। इससे पहले, जर्मन मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि दोनों टीमें 55 मिलियन पाउंड फीस पर सहमत हो गए हैं और साने 2025 तक करार करेंगे।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, मैनचेस्टर सिटी को अब अपना अगला मुकाबला लिवरपूल के साथ खेलना है। गार्डियोला ने मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में खुलासा किया कि ट्रांसफर करार लगभग पक्का हो चुका है और साने जर्मनी लौटने को तैयार हैं।

गार्डियोला ने पत्रकारों से कहा, "अभी भी कुछ छोटे-छोट मुद्दे हैं। हम उन्हें उनके नए अध्याय के लिए उन्हे बधाई देते हैं। बायर्न म्यूनिख में उनके पास एक और शानदार अध्याय होगा। हर किसी की अपनी जिंदगी है और जाने को लेकर वह फैसला करते हैं।"

उन्होंने कहा, "मैं उन्हें यहीं रुकते देखना पसंद करूंगा, लेकिन उनका मानना है कि वह वहां बेहतर होंगे और खुश होंगे।" साने ने 2014 में शाल्के के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद मैनचेस्टर सिटी ने 2016 में उन्हें अपने साथ जोड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल