1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लुईस हैमिल्टन ने बेल्जियम ग्रां प्री में ट्रैक रिकॉर्ड बनाते हुए हासिल की रिकार्ड 93वीं पोल पोजिशन

लुईस हैमिल्टन ने बेल्जियम ग्रां प्री में ट्रैक रिकॉर्ड बनाते हुए हासिल की रिकार्ड 93वीं पोल पोजिशन

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 29, 2020 09:43 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 09:43 pm IST

हैमिल्टन के चैम्पियनशिप तालिका में रेडबुल के मैक्स वेरस्टाप्पेन से 37 अंक अधिक हैं जबकि बोट्टास उनसे 43 अंक पीछे हैं।

Lewis Hamilton, Belgian, Grand Prix, sports- India TV Hindi
Lewis Hamilton Image Source : GETTY

फार्मूला वन चैम्पियन लुईस हैमिल्टन ने बेल्जियम ग्रां प्री में ट्रैक रिकार्ड बनाते हुए रिकार्ड 93वीं पोल पोजिशन हासिल की और मर्सीडीज के अपने साथी वालटेरी बोट्टास से काफी आगे रहे। हैमिल्टन के चैम्पियनशिप तालिका में रेडबुल के मैक्स वेरस्टाप्पेन से 37 अंक अधिक हैं जबकि बोट्टास उनसे 43 अंक पीछे हैं।

उन्होंने अपना प्रदर्शन चाडविक बोसमैन को समर्पित किया जिन्होंने मार्वल सीरिज की ‘ब्लैक पैंथर’ फिल्म में जैकी राबिनसन और जेम्स ब्राउन के किरदार निभाये। 

उनका कैंसर के कारण शुक्रवार को निधन हो गया। बोट्टास दूसरे और वेरस्टाप्पेन तीसरे स्थान पर रहे। रेनोल्ट के डेनियल रिकियार्डो चौथे स्थान पर रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल