1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फॉर्मूला-1: हेमिल्टन ने जीती जर्मन ग्रांप्री, वेटल की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

फॉर्मूला-1: हेमिल्टन ने जीती जर्मन ग्रांप्री, वेटल की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 23, 2018 01:28 pm IST,  Updated : Jul 23, 2018 01:28 pm IST

 फॉर्मूला-1 चैम्पियन लेविस हेमिल्टन ने शानदार तरीके से फरारी के रेसर सेबेस्टियन वेटल को पछाड़ते हुए जर्मनी ग्रांप्री खिताब पर कब्जा जमाया है।

लुइस हेमिल्टन- India TV Hindi
लुइस हेमिल्टन

हॉकेनहेम (जर्मनी): फॉर्मूला-1 चैम्पियन लुइस हेमिल्टन ने शानदार तरीके से फरारी के रेसर सेबेस्टियन वेटल को पछाड़ते हुए जर्मनी ग्रांप्री खिताब पर कब्जा जमाया है। इस रेस में जर्मनी के रेसर वेटल की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसका फायदा मर्सिडीज के रेसर हेमिल्टन को मिला और उन्होंने इस रेस में जीत हासिल की।

इस जीत के साथ हेमिल्टन ने एफ-1 रैंकिंग में एक बार फिर पहला स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने 14वें स्थान पर रहते हुए इस रेस की शुरुआत की थी और पोडियम तक अपनी पहुंच बनाई। 

हेमिल्टन ने कहा, "इस स्थान पर रहकर रेस की शुरुआत करना काफी मुश्किल था, लेकिन आपको हमेशा खुद पर भरोसा होना चाहिए। मैं हमेशा खुद को आगे बढ़ाने की कोशिश करता हूं और भरोसा करता हूं। फिर जीत मिलती है।"

इस रेस में मिली हार के बाद वेटल ने कहा, "यह रेस जिस तरह से खत्म हुई है, वह बेहद अजीब है। एक समय तक सबकुछ सही था, लेकिन फिर एक छोटी सी गलती ने बड़ा प्रभाव डाला।"

जर्मनी ग्रांप्री में दूसरा स्थान फिनलैंड के रेसर और मर्सिडीज टीम के वाल्टेरी बोटास को मिला। उनके हमवतन किमि रेकोनेन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल