1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियाई लोगो की मदद के लिए 5 लाख डॉलर देंगे लुइस हेमिल्टन

ऑस्ट्रेलियाई लोगो की मदद के लिए 5 लाख डॉलर देंगे लुइस हेमिल्टन

 Reported By: IANS
 Published : Jan 11, 2020 10:23 am IST,  Updated : Jan 11, 2020 10:23 am IST

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से प्रभावित लोगों की मदद के लिए लुइस हेमिल्टन ने 500,000 डालर देने का वादा किया है। 

Lewis Hamilton- India TV Hindi
Lewis Hamilton Image Source : GETTY IMAGE

सिडनी| ब्रिटेन के फॉर्मूला-1 रेसर लुइस हेमिल्टन ने ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 500,000 डालर देने का वादा किया है। छह बार के विश्व विजेता ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। हेमिल्टन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मुझे यह बात सुनकर काफी दुख हुआ है कि ऑस्ट्रेलिया में आग के कारण 100 करोड़ जानवरों की जान चली गई है। किसी भी तरह से उनकी गलती नहीं थी। मेरा जानवरों से प्यार किसी से छुपा नहीं है और मैं इस समय दुख प्रकट करने के सिवाए कुछ नहीं कर सकता।"

उन्होंने लिखा, "मैं वायरस वाइल्डलाइफ रेस्क्यू और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ऑस्ट्रेलिया और रुरल फायर सर्विस को 500,000 डालर की मदद देने को तैयार हूं। अगर आप सक्षम हैं और अभी तक नहीं दिया है तो आप भी दान दे सकते हैं।"

पूरे विश्व से अलग-अलग तरह के लोग ऑस्ट्रेलिया की मदद कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल