1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लुइस हैमिल्टन ने जीता अमेरिकन ग्रां प्री खिताब

लुइस हैमिल्टन ने जीता अमेरिकन ग्रां प्री खिताब

 Reported By: IANS
 Published : Oct 23, 2017 03:09 pm IST,  Updated : Oct 23, 2017 03:11 pm IST

फरारी के रेसर सेबेस्टियन वेटेल को पछाड़ते हुए मर्सिडीज के रेसर लुइस हैमिल्टन ने अमेरिकन ग्रां प्री खिताब पर अपना कब्जा जमाया। हैमिल्टन ने इस रेस को 33 मिनट और 50.991 सेकेंड में पूरा किया।

Lewis Hamilton and Sebastian Vettel- India TV Hindi
Lewis Hamilton and Sebastian Vettel

वाशिंगटन: फरारी के रेसर सेबेस्टियन वेटेल को पछाड़ते हुए मर्सिडीज के रेसर लुइस हैमिल्टन ने अमेरिकन ग्रां प्री खिताब पर अपना कब्जा जमाया। हैमिल्टन ने इस रेस को 33 मिनट और 50.991 सेकेंड में पूरा किया, वहीं सेबेस्टियन केवल 10 सेकेंड से पीछे रह गए। वेटेल की टीम के साथी रेसर किमि राइकोनेन ने इस रेस में तीसरा स्थान हासिल किया।

जीत के बाद 32 वर्षीय हैमिल्टन ने कहा, "मैं टीम को बधाई देना चाहता हूं। हर किसी ने बहुत कड़ी मेहनत की है। फरारी जैसी टीम से भिड़ना मुश्किल है। जीत का अहसास बहुत अच्छा है और मुझे लगता है कि हर किसी को भी ऐसा ही एहसास हो रहा होगा।"

हैमिल्टन अगर मेक्सिको में होने वाले रेस में पांचवा स्थान भी हासिल करते हैं, तो वह इस साल एफ-1 चैम्पियनशिप का खिताब जीत जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल