1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेस्सी के दो गोल से बार्सिलोना ने बिलबाओ को 4-0 से हराकर जीता कोपा डेल रे खिताब

मेस्सी के दो गोल से बार्सिलोना ने बिलबाओ को 4-0 से हराकर जीता कोपा डेल रे खिताब

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 18, 2021 04:11 pm IST,  Updated : Apr 18, 2021 04:11 pm IST

मेस्सी के दो गोल की मदद से बार्सिलोना ने फाइनल में एथलेटिक बिलबाओ को 4-0 से हराकर कोपा डेल रे टूर्नामेंट का खिताब हासिल किया।

Lionel Messi- India TV Hindi
Lionel Messi Image Source : GETTY

बार्सिलोना| स्टार फुटबॉलर लियोनल मेस्सी के दो गोल की मदद से बार्सिलोना ने फाइनल में एथलेटिक बिलबाओ को 4-0 से हराकर कोपा डेल रे टूर्नामेंट का खिताब हासिल किया। मेस्सी ने जीत के बाद मंच पर चढ़कर ट्राफी अपने सिर से ऊपर उठायी और फिर नीचे खड़े साथी खिलाड़ियों को सौंप दी। 

स्पेन के किंग फेलिपे छह से ट्राफी हासिल करने के बाद मेस्सी ने हालांकि अपने भविष्य के बारे में कुछ बात नहीं की। कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों के कारण दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं थी जहां स्पेनिश प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। 

मेस्सी ने कहा, ‘‘यह ट्राफी मेरे लिये काफी विशेष है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह काफी बुरा है कि हम इसका जश्न अपने परिवार और दर्शकों के साथ नहीं मना सकते। लेकिन हमें इस स्थिति को स्वीकार करना होगा। ’’ 

बार्सिलोना की यह रिकार्ड 31वीं ट्राफी है जो मेस्सी और बार्सिलोना के बीच महत्वपूर्ण समय पर मिली है। इस कप से बार्सिलोना के खिताब के सूखे का भी अंत हुआ जिसने 2019 स्पेनिश लीग में अंतिम ट्राफी जीती थी। बार्सिलोना के लिये सभी गोल 60वें से 72वें मिनट के अंदर हुए। 

मेस्सी ने 68वें और 72वें मिनट में दो गोल किये जबकि एंटोइन ग्रिजमान ने 60वें और फ्रैंकी डि जोन ने 63वें मिनट में अन्य गोल दागे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल