1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एफए कप में लिवरपूल ने सात बार की विजेता एस्टन विला को 4-1 से हराया

एफए कप में लिवरपूल ने सात बार की विजेता एस्टन विला को 4-1 से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Jan 09, 2021 08:02 pm IST,  Updated : Jan 09, 2021 08:02 pm IST

सदियो माने के दो गोलों के दम पर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की मौजूदा चैम्पियन लिवरपूल ने एफए कप के तीसरे राउंड में खेले गए मुकाबले में सात बार की विजेता एस्टन विला को 4-1 से हरा दिया। 

Liverpool beat seven-time winner Aston Villa 4–1 in the FA Cup- India TV Hindi
Liverpool beat seven-time winner Aston Villa 4–1 in the FA Cup Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। सदियो माने के दो गोलों के दम पर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की मौजूदा चैम्पियन लिवरपूल ने एफए कप के तीसरे राउंड में खेले गए मुकाबले में सात बार की विजेता एस्टन विला को 4-1 से हरा दिया। 

ये भी पढ़ें - हेजलवुड का हनुमा विहारी को रन आउट करना शानदार था : कमिंस

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एस्टन विला में कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद क्लब ने गुरुवार को अपना ट्रेनिंग मैदान बंद कर दिया था और फिर शुक्रवार को लिवरपूल के खिलाफ खेले गए एफए कप के घरेलू मैच में वह सात अंडर-23 और चार अंडर-18 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी थी।

ये भी पढ़ें - आई-लीग : मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने सुदेवा दिल्ली एफसी को 1-0 से दी मात

इसके बावजूद मेजबान एस्टन विला को चौथे मिनट में ही गोल खाना पड़ा। लिवरपूल के लिए यह गोल माने ने किया। हालांकि 41वें मिनट में लुइ बेरी ने गोल करते हुए एस्टन विला को बराबरी दिला दी।

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : अपने टेस्ट करियर की हर 3.5 पारी में एक रन आउट में शामिल रहे हैं जडेजा, हैरान कर देंगे आंकड़े

लेकिन इसके बाद जियोजिनी विजनाल्डम के 60वें, माने के 63वें और मोहम्मद सालाह के 65वें मिनट में किए गए गोल की मदद से लिवरपूल ने 4-1 से जीत अपने नाम कर ली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल