1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सालाह की हैट्रिक की बदौलत लीवरपूल ने लीड्स को 4-3 से दी मात

सालाह की हैट्रिक की बदौलत लीवरपूल ने लीड्स को 4-3 से दी मात

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 13, 2020 11:12 am IST,  Updated : Sep 13, 2020 11:12 am IST

मोहम्मद सालाह की हैट्रिक की बदौलत गत चैंपियन लीवरपूल ने ईपीएल फुटबॉल टूर्नामेंट में खिताब की रक्षा के अपने अभियान की शुरुआत लीड्स पर 4-3 की जीत के साथ की।

सालाह की हैट्रिक की...- India TV Hindi
सालाह की हैट्रिक की बदौलत लीवरपूल ने लीड्स को 4-3 से दी मात Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। मोहम्मद सालाह की हैट्रिक की बदौलत गत चैंपियन लीवरपूल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में खिताब की रक्षा के अपने अभियान की शुरुआत लीड्स पर 4-3 की जीत के साथ की। सालाह ने 88वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर अपनी हैट्रिक पूरी की और टीम को जीत दिलाई।

ईपीएल का नया सत्र कोरोना वायरस महामारी के कारण अपने नियमित समय से एक महीने देरी से शुरू हुआ है और अब भी प्रशंसकों को स्टेडियम में आने की इजाजत नहीं है। लीड्स की टीम ने 16 साल बाद इंग्लैंड की शीर्ष लीग में वापसी की है। 

दूसरी तरफ आर्सेनल ने भी निचली लीग से शीर्ष लीग में जगह बनाने वाली एक अन्य टीम फुलहम को 3-0 से शिकस्त दी। क्रिस्टल पैलेस ने कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद साउथम्पटन को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल 13वें मिनट में विल्फ्रेड जाहा ने किया। ए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल