1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. उरुग्वे के फुटबॉलर लुइस सुआरेज कोरोनावायरस से संक्रमित

उरुग्वे के फुटबॉलर लुइस सुआरेज कोरोनावायरस से संक्रमित

 Reported By: IANS
 Published : Nov 17, 2020 12:35 pm IST,  Updated : Nov 17, 2020 12:35 pm IST

उरुग्वे फुटबॉल ने बताया है कि कोरोनावायरस से संक्रमित होने के चलते स्ट्राइकर लुइस सुआरेज ब्राजील के खिलाफ 2022 में कतर में होने वाले फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफायर मैच नहीं खेल पाएंगे। 

उरुग्वे के फुटबॉलर...- India TV Hindi
उरुग्वे के फुटबॉलर लुइस सुआरेज कोरोनावायरस से संक्रमित Image Source : GETTY IMAGES

मोंटेवीडियो| उरुग्वे फुटबॉल एसोसिएशन (एयूएफ) ने बताया है कि कोरोनावायरस से संक्रमित होने के चलते स्ट्राइकर लुइस सुआरेज ब्राजील के खिलाफ 2022 में कतर में होने वाले फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफायर मैच नहीं खेल पाएंगे। गोलकीपर रोड्रिगो मुनोज और टीम के दूसरे अधिकारी भी मोंटेवीडियो में ब्राजील के खिलाफ होने वाले मैच से पहले वायरस से संक्रमित पाए गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक बयान में कहा, तीनों का स्वास्थ्य ठीक है और वो अइसोलेशन में चले गए हैं। सुआरेज दक्षिण अमेरिकी जोन क्वालीफायर में तीन मैचों में चार गोल करने वाले स्कोरर हैं।

BCCI ने एमपीएल स्पोर्ट्स को टीम इंडिया का आधिकारिक किट स्पॉन्सर घोषित किया

शनिवार को, एयूएफ ने घोषणा की थी कि वायरस से संक्रमित होने के बाद डिफेंडर मतिस वीना को सेलेस्टे स्क्वाड से हटा दिया गया था। उरुग्वे 10 टीमों के स्टैंड में फिलहाल दो जीत और एक हार के साथ चौथे स्थान पर है और ब्राजील से तीन अंक पीछे है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल