1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मध्य प्रदेश सरकार ने इन दो हॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रूपये के पुरस्कार देनी की घोषणा की

मध्य प्रदेश सरकार ने इन दो हॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रूपये के पुरस्कार देनी की घोषणा की

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 05, 2021 06:24 pm IST,  Updated : Aug 05, 2021 06:24 pm IST

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश सरकार दोनों खिलाड़ियों को एक एक करोड़ रूपये की सम्मान निधि देगी। ’’   

Madhya Pradesh government announced to give one crore rupees each to these two hockey players- India TV Hindi
Madhya Pradesh government announced to give one crore rupees each to these two hockey players Image Source : AP

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को हॉकी खिलाड़ियों विवेक सागर और नीलकांत शर्मा के लिये एक एक करोड़ रूपये के पुरस्कार की घोषणा की जो तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। 

विवेक होशंगाबाद जिले के इटारसी तहसील के शिवनंगर चंदन गांव के हैं तो नीलकांत ने मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी में ट्रेनिंग ली थी। 

एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों को पराजित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश सरकार दोनों खिलाड़ियों को एक एक करोड़ रूपये की सम्मान निधि देगी। ’’ 

भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल