1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मलेशिया मास्टर्स: साइना नेहवाल, पी कश्यप और किदाम्बी श्रीकांत दूसरे दौर में

मलेशिया मास्टर्स: साइना नेहवाल, पी कश्यप और किदाम्बी श्रीकांत दूसरे दौर में

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 16, 2019 06:18 pm IST,  Updated : Jan 16, 2019 06:18 pm IST

महिला एकल में अकेली भारतीय साइना का सामना अब हॉंगकॉंग की गैर वरीय पुइ यिन यिप से होगा। 

साइना नेहवाल- India TV Hindi
साइना नेहवाल Image Source : GETTY IMAGES

कुआलालम्पुर: ओलंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल, पारूपल्ली कश्यप और किदाम्बी श्रीकांत मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन के दूसरे दौर में पहुंच गए। सातवीं वरीयता प्राप्त साइना ने महिला एकल में हांगकांग की जाय शुआन देंग को 14-21, 21-18, 21-18 से हराया।

महिला एकल में अकेली भारतीय साइना का सामना अब हॉंगकॉंग की गैर वरीय पुइ यिन यिप से होगा। 

कश्यप ने डेनमार्क के रासमस गेमके को 19-21, 21-19, 21-10 से मात दी। वहीं श्रीकांत ने सिर्फ 30 मिनट में हॉंगकॉंग के एंगस का लोंग एंग को 21-17, 21- 11 से हराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल