1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. युनाइटेड के साथ सभी मैच जीतने वाले कोच का बड़ा बयान, कहा- ट्रॉफियों से कम कुछ मंजूर नहीं

युनाइटेड के साथ सभी मैच जीतने वाले कोच का बड़ा बयान, कहा- ट्रॉफियों से कम कुछ मंजूर नहीं

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 29, 2019 03:27 pm IST,  Updated : Jan 29, 2019 03:27 pm IST

पिछले साल दिसम्बर में जोस मोरिन्हो को कोच पद से हटाए जाने के बाद गुनार को अंतरिम रूप से टीम के कोच का कार्यभार सौंपा गया था। उनके मार्गदर्शन में युनाइटेड ने लीग के अब तक सभी छह मैचों में जीत हासिल की है।

Ole Gunnar Solskjaer - India TV Hindi
Ole Gunnar Solskjaer  Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर युनाइटेड के मुख्य कोच अंतरिम कोच ओले गुनार स्लोस्कजाएर का कहना है कि उनकी टीम को ट्रॉफियां जीतनी हैं और इससे कम उन्हें कुछ मंजूर नहीं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, गुनार ने कहा कि युनाइटेड लीग सूची में चौथे स्थान से संतुष्ट नहीं रहेगी। प्रीमियर लीग सूची में युनाइटेड छठे स्थान पर है। अंतरिम कोच गुनार ने कहा, "हम मैनचेस्टर युनाइटेड हैं और ऐसे में आपका लक्ष्य हमेशा लीग को जीतना होना चाहिए।"

पिछले साल दिसम्बर में जोस मोरिन्हो को कोच पद से हटाए जाने के बाद गुनार को अंतरिम रूप से टीम के कोच का कार्यभार सौंपा गया था। उनके मार्गदर्शन में युनाइटेड ने लीग के अब तक सभी छह मैचों में जीत हासिल की है। 

गुनार ने कहा, "हम इस साल यह नहीं कर सकते, लेकिन हमें आगे इसे दोहराने का प्रयास करना होगा। हमने एफए कप जीता, चैम्पियंस लीग जीता लेकिन हम केवल चौथे स्थान पर काबिज नहीं रह सकते।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल