1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मणिपुर के मुख्यमंत्री ने संजीता डोपिंग विवाद में खेल मंत्री राठौड़ से दखल का अनुरोध किया

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने संजीता डोपिंग विवाद में खेल मंत्री राठौड़ से दखल का अनुरोध किया

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 03, 2018 03:50 pm IST,  Updated : Jun 03, 2018 03:51 pm IST

गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 53 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाली संजीता पर अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।

संजीता चानू- India TV Hindi
संजीता चानू

इम्फाल: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट संजीता चानू से जुड़े डोप विवाद में खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से दखल का अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर की इस भारोत्तोलक के नमूने की पहचान में कोई गलती हुई है। 

गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 53 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाली संजीता पर अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। उनके ए नमूने में टेस्टोस्टेरोन स्टेरायड के अंश पाये गए थे। मणिपुर के मुख्यमंत्री ने राठौड़ को पत्र लिखकर कहा है कि अमेरिका में पिछले साल नवंबर में लिये गए संजीता के डोप नमूने में कोई गड़बड़ हुई है या नमूना बदल गया है। 

उन्होंने पत्र में लिखा,‘‘मुझे बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने 15 मई को भेजे पत्र में संजीता चानू पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। मुझे बताया गया है कि लेबोरेटरी में संजीता के नमूने पहचानने में कोई गलती हुई है।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘मेरे सामने रखे गए रिकार्ड में कहा गया है कि आईडब्ल्यूएफ के पत्र में रिपोर्ट के ऊपर नमूने का नंबर 1599000 है जबकि चौथे पैरा में नंबर 1599176 है।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘चूंकि नमूने के अलग अलग नंबर दिये गए हैं तो लगता है कि कहीं कोई चूक हुई है। मैं आपसे इस मामले में व्यक्तिगत तौर पर दखल देने का अनुरोध करता हूं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल