1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मुख्यमंत्री बीरेन सिंह बोले, मणिपुर के खिलाड़ियों को तुरंत दें रकम

मुख्यमंत्री बीरेन सिंह बोले, मणिपुर के खिलाड़ियों को तुरंत दें रकम

 Reported By: IANS
 Published : Oct 12, 2017 06:46 pm IST,  Updated : Oct 12, 2017 06:46 pm IST

भारत की अंडर-17 फुटबाल टीम में शामिल आठ मणिपुरी खिलाड़ियों को ईनाम की रकम नहीं मिलने की खबर के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने गुरुवार को इन खिलाड़ियों को तुरंत रकम देने के निर्देश दिए हैं।

N Biren Singh- India TV Hindi
N Biren Singh

इम्फाल: भारत की अंडर-17 फुटबाल टीम में शामिल आठ मणिपुरी खिलाड़ियों को ईनाम की रकम नहीं मिलने की खबर के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने गुरुवार को इन खिलाड़ियों को तुरंत रकम देने के निर्देश दिए हैं। इन आठ खिलाड़ियों को भारत की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा अंडर-17 विश्व कप टीम में चुने जाने पर पांच-पांच लाख रुपये का ईनाम दिए जाने की घोषणा की थी।

सिंह को पता चला था कि इन खिलाड़ियों को (जो अब दिल्ली में हैं) अपने बच्चों को खेलते नहीं देख पा रहे हैं क्योंकि उन्हें अपना खर्चा वहन करने में परेशानी हो रही है। राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के माता-पिता को आर्थिक मदद देने को कहा था। राज्य के खेल मंत्री ने लेटपाओ हाओकिप ने कहा, "प्रत्येक खिलाड़ी के माता-पिता को 10,000 रुपये और विमान यात्रा के टिकट दे दिए गए थे।"

राज्य की आम जनता ने भी इन लोगों को राष्ट्रीय राजधानी जाने के लिए चंदा दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद खिलाड़ियों के रकम शीघ्र जारी की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल