1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मनु भाकर टोक्यो ओलंपिक खत्म होने तक सोशल मीडिया से रहेंगी दूर

मनु भाकर टोक्यो ओलंपिक खत्म होने तक सोशल मीडिया से रहेंगी दूर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 29, 2021 06:32 pm IST,  Updated : Jun 29, 2021 06:32 pm IST

मनु भाकर ओलंपिक जाने वाली भारतीय टीम के अन्य सदस्यों के साथ अभी क्रोएशिया में अभ्यास कर रही है।

manu bhaker to stay away from social media till tokyo...- India TV Hindi
manu bhaker to stay away from social media till tokyo olympics end Image Source : GETTY

ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व की तैयारी कर रही भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो खेलों के खत्म होने तक सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया है।

19 साल की यह निशानेबाज ओलंपिक जाने वाली भारतीय टीम के अन्य सदस्यों के साथ अभी क्रोएशिया में अभ्यास कर रही है। भारतीय टीम यहां आईएसएसएफ विश्व कप में हिस्सा ले रही है। टीम मे शामिल निशानेबाज यही से ओलंपिक में भाग लेने के लिए टोक्यो रवाना होंगे।

भाकर ने मंगलवार को ट्वीट किया, "मैं टोक्यो ओलंपिक की तैयारी के अंतिम चरण में प्रवेश कर रही हूं, ऐसे में अब ओलंपिक संपन्न होने तक सोशल मीडिया से दूर रहूंगी।"

उन्होंने कहा, "देश को गौरवान्वित करने के लिए मुझे आपके प्यार, आशीर्वाद और समर्थन की जरूरत होगी। आप सभी से जल्दी ही मुलाकात होगी।"

T20 विश्व कप 2021 यूएई और ओमान में खेला जाएगा, ICC ने की पुष्टी

मौजूदा आईएसएसएफ विश्व कप में भाकर ने सौरव चौधरी के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता है। वह हालांकि महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सोमवार को सातवें स्थान पर रही थी, जिसमें राही सरनोबत ने स्वर्ण पदक जीता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल