1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मारिन, वेई और एक्सेलसेन जापान ओपन के फाइनल में

मारिन, वेई और एक्सेलसेन जापान ओपन के फाइनल में

 Reported By: IANS
 Published : Sep 23, 2017 07:42 pm IST,  Updated : Sep 23, 2017 07:42 pm IST

इन तीन दिग्गजों ने शनिवार को अपने-अपने वर्ग के मुकाबलों मे जीत हासिल की। मारिन को जापान की नोजोमी ओकुहारा के खिलाफ वॉकओवर मिला।

Carolina Marin- India TV Hindi
Carolina Marin

टोक्यो: मौजूदा ओलम्पिक चैम्पियन स्पेन की केरोलिन मारिन, मौजूदा विश्व चैम्पियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन और मलेशिया के दिग्गज ली चोंग वेई ने यहां जारी जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। इन तीन दिग्गजों ने शनिवार को अपने-अपने वर्ग के मुकाबलों मे जीत हासिल की। मारिन को जापान की नोजोमी ओकुहारा के खिलाफ वॉकओवर मिला।

मौजूदा विश्व चैम्पियन ओकुहारा ने ही क्वार्टर फाइनल में भारत की पीवी सिंधु को हराया था। चोट के कारण ओकुहारा मारिन के खिलाफ खेलने के लिए कोर्ट पर नहीं उतर सकीं।

इस साल विश्व चैम्पियनशिप जीतने वाली एक्सेलसेन ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के सोन वान हो को 21-16, 21-16 से हराया। यह मैच 46 मिनट तक चला।

फाइनल में विक्टर का सामना वेई से होगा, जिन्होंने पहले सेमीफाइनल में चीन के युकी शी को 39 मिनट में 21,19, 21-8 से हराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल