1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेरीकॉम ने विश्व चैम्पियनशिप से पहले स्वर्ण पदक जीता

मेरीकॉम ने विश्व चैम्पियनशिप से पहले स्वर्ण पदक जीता

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 28, 2019 06:11 pm IST,  Updated : Jul 28, 2019 06:11 pm IST

ओलंपिक कांस्य पदकधारी मेरीकॉम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एप्रिल फ्रैंक्स को 5-0 से शिकस्त दी।

मैरी कॉम- India TV Hindi
मैरी कॉम Image Source : @BFI_OFFICIAL/TWITTER

नई दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मेरीकाम ने रविवार को इंडोनेशिया के लाबुआन बाजो में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए 23वें प्रेसिडेंट कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट के एकतरफा 51 किग्रा फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। ओलंपिक कांस्य पदकधारी मेरीकॉम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एप्रिल फ्रैंक्स को 5-0 से शिकस्त दी।

36 वर्षीय भारतीय मुक्केबाज ने मई में इंडिया ओपन में भी स्वर्ण पदक जीता था। लेकिन ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिये अपने मौके को बढ़ाने की योजना के अंतर्गत उन्होंने एशियाई चैम्पियनशिप में शिरकत नहीं की थी।

एशियाई चैम्पियनशिप मई में थाईलैंड में हुई थी। मेरीकॉम ने खुद का परीक्षण करने के उद्देश्य के तहत इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग लिया था ताकि वह विश्व चैम्पियनशिप से पहले कुछ बाउट खेल सकें जो सात से 21 सितंबर तक खेली जायेगी। मेरीकॉम ने पिछले साल दिल्ली में छठा विश्व खिताब जीता था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल