1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर की हौसलाअफजाई के लिए पहुंचे 27 रिश्तेदार

ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर की हौसलाअफजाई के लिए पहुंचे 27 रिश्तेदार

 Reported By: IANS
 Published : Jun 25, 2018 08:05 pm IST,  Updated : Jun 25, 2018 08:05 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल टीम के गोलकीपर मैथ्यू रेयान घर से दूर होकर भी घर में ही हैं क्योंकि उनकी और ऑस्ट्रेलियाई टीम की हौसलाअफजाई के लिए उनके परिवार के 27 लोग रूस आए हैं।

मैट का परिवार- India TV Hindi
मैट का परिवार

सोची (रूस): ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल टीम के गोलकीपर मैथ्यू रेयान घर से दूर होकर भी घर में ही हैं क्योंकि उनकी और ऑस्ट्रेलियाई टीम की हौसलाअफजाई के लिए उनके परिवार के 27 लोग रूस आए हैं। 

रेयान ने सोमवार को पेरू के खिलाफ होने वाले ऑस्ट्रेलिया के अहम आखिरी ग्रुप मैच से पहले कहा, ‘‘यह पहली बार है जब मैंने अपनी मां और बहन के अलावा अपने परिवार के दूसरे लोगों के यहां आकर मैच देखने की खातिर पैसे खर्च किए हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चत रूप से विश्व कप अकसर नहीं होता। इसलिए मुझे इस तरह का कुछ उनके (परिवार) साथ साझा करने के मौके को लेकर बार बार सोचना नहीं पड़ा।’’ 

26 साल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैंने अपने परिवार के लोगों से पूछा कि क्या उनकी इसमें दिलचस्पी है, क्या वे आ सकेंगे और उनमें से आधे लोगों ने हामी भर दी, लेकिन आधे लोग अब भी घर पर ही हैं। मुझे लगता है कि मेरा खर्च थोड़ा बच गया।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल