1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नहीं रहे 1975 हॉकी वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य माइकल किंडो

नहीं रहे 1975 हॉकी वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य माइकल किंडो

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 31, 2020 08:16 pm IST,  Updated : Dec 31, 2020 08:16 pm IST

भारत की 1975 की हॉकी विश्व कप विजेता टीम और 1972 ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य रहे माइकल किंडो का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण गुरुवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। 

नहीं रहे 1975 हॉकी वर्ल्ड...- India TV Hindi
नहीं रहे 1975 हॉकी वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य माइकल किंडो Image Source : GETTY IMAGES

राउरकेला | भारत की 1975 की हॉकी विश्व कप विजेता टीम और 1972 ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य रहे माइकल किंडो का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण गुरुवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 73 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं।

पारिवारिक सूत्रों ने कहा, ‘‘माइकल किंडो का उम्र संबंधी समस्याओं के कारण यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमारी के कारण चल फिर नहीं पा रहे थे और अवसादग्रस्त भी थे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा क्योंकि उनकी बेटियां तभी यहां पहुंच पाएंगी। हॉकी इंडिया ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

किंडो फुलबैक थे और 1975 में कुआलालम्पुर में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। वह उस टीम के भी सदस्य थे जिसने म्यूनिख ओलंपिक 1972 में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने उन खेलों में तीन गोल किये थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल