1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेसी ने नेमार को दी बिदाई, फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मन से खेलेंगे

मेसी ने नेमार को दी बिदाई, फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मन से खेलेंगे

 Edited By: Agencies
 Published : Aug 03, 2017 09:56 am IST,  Updated : Aug 03, 2017 09:56 am IST

स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब बार्सिलोना के स्टार अर्जेटीनियाई खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने क्लब छोड़कर जा रहे ब्राजील के नेमार को भावुक होकर अलविदा कहा।

Neymar- India TV Hindi
Neymar

बार्सिलोना: स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब बार्सिलोना के स्टार अर्जेटीनियाई खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने क्लब छोड़कर जा रहे ब्राजील के नेमार को भावुक होकर अलविदा कहा। बार्सिलोना ने बुधवार को नेमार के जाने की पुष्टि की। नेमार अब फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मन (पीएसजी) के साथ खेलते नजर आएंगे। 

मेसी ने सोशल नेटवर्किं ग साइट इंस्टाग्राम पर लिखा, "यह साल तुम्हारे साथ बिताना मेरे लिए खुशी की बात है नेमार। दोस्त मैं तुम्हें जिंदगी के अगले पड़ाव के लिए शुभकामनाएं देता हूं। फिर मिलेंगे।"

नेमार बुधवार सुबह बार्सिलोना के अभ्यास सत्र में आए थे। तभी उन्होंने क्लब को अपने पीएसजी में जाने के फैसले की जानकारी दी। 

मेसी ने लिखा, "मैं तुम्हें बेहद प्यार करता हूं दोस्त।" 

नेमार बार्सिलोना में 2013 में ब्राजीलियाई क्लब सांतोस से आए थे। उनकी मेसी और उरुग्वे के लुइस सुआरेज के साथ जोड़ी बेहद शानदार मानी जाती थी। इस तिगड़ी ने क्लब के लिए तीन सत्र में 364 गोल किए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल