1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेसी की हैट्रिक से विश्व कप में पहुंचा अर्जेटीना

मेसी की हैट्रिक से विश्व कप में पहुंचा अर्जेटीना

 Reported By: IANS
 Published : Oct 11, 2017 03:09 pm IST,  Updated : Oct 11, 2017 03:09 pm IST

स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की हैट्रिक के दम पर अर्जेटीना ने विश्व कप क्वालीफायर में इक्वाडोर को मात देकर अगले साल आयोजित होने वाले फीफा विश्व कप टूनार्मेंट में प्रवेश कर लिया।

Lionel Messi- India TV Hindi
Lionel Messi

क्विटो (इक्वाडोर): अपने स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की हैट्रिक के दम पर अर्जेटीना ने विश्व कप क्वालीफायर में इक्वाडोर को मात देकर अगले साल आयोजित होने वाले फीफा विश्व कप टूनार्मेंट में प्रवेश कर लिया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अमेरिकी जोन में मंगलवार रात खेले गए मैच में अर्जेंटीना ने इक्वाडोर को 3-1 से मात दी।

उल्लेखनीय है कि अर्जेंटीना का विश्व कप में क्वालीफाई करना असंभव सा नज़र आ रहा था। अगर इक्वाडोर के खिलाफ खेले गए मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ता, तो 1970 के बाद ऐसा पहली बार होता कि अर्जेंटीना की टीम विश्व कप में क्वालीफाई नहीं कर पाती।

इस मैच की शुरूआत के बाद पहले ही मिनट में इबारा ने इक्वाडोर के लिए खाता खोला। हालांकि, क्लब की ओर से यह इस मैच में दागा गया पहला और आखिरी गोल था। इसके बाद 12वें मिनट में मेसी ने गोल कर अर्जेंटीना का खाता खोलते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। 20वें मिनट में मेसी ने एक और गोल दागकर अर्जेंटीना को बढ़त दे दी।

दूसरे हाफ में अर्जेंटीना ने अपने अच्छे डिफेंस से इक्वाडोर को गोल करने का मौका नहीं दिया और इस बीच, मेसी ने 62वें मिनट में तीसरा गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल