1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्पेन के बार्सिलोना क्लब के साथ मेस्सी का 67 करोड़ 30 लाख डॉलर का करार

स्पेन के बार्सिलोना क्लब के साथ मेस्सी का 67 करोड़ 30 लाख डॉलर का करार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 31, 2021 11:59 am IST,  Updated : Jan 31, 2021 11:59 am IST

स्पेनिश दैनिक ने कहा कि उसके पास वे दस्तावेज हैं जिन पर मेस्सी ने 2017 में बार्सिलोना के साथ हस्ताक्षर किये थे।

Lionel Messi- India TV Hindi
Lionel Messi Image Source : GETTY

बार्सिलोना| लियोनेल मेस्सी का बार्सिलोना के साथ चार सीजन के लिये वर्तमान अनुबंध 55 करोड़ 50 लाख यूरो (67 करोड़ 30 लाख डॉलर) का है। अल मुंडो समाचार पत्र ने रविवार को यह जानकारी दी। स्पेनिश दैनिक ने कहा कि उसके पास वे दस्तावेज हैं जिन पर मेस्सी ने 2017 में बार्सिलोना के साथ हस्ताक्षर किये थे। 

इसमें निर्धारित वेतन और वेरीएबल भुगतान शामिल है जो प्रति सीजन 13 करोड़ 80 लाख यूरो तक पहुंच सकता है। अखबार ने कहा कि यह किसी खिलाड़ी के साथ सबसे महंगा अनुबंध है। मेस्सी को इस राशि का लगभग आधा हिस्सा स्पेन में करों में देना होता है। 

यह भी पढ़ें- IND vs ENG : श्रीलंका में हासिल की फॉर्म को भारत के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंग माइलस्टोन मैन जो रूट

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह 33 वर्षीय खिलाड़ी कुल अनुबंध का 51 करोड़ यूरो पहले ही हासिल कर चुका है। समाचार पत्र ने यह भी बताया है कि मेस्सी बार्सिलोना के लिये कितना फायदेमंद रहा है। उनके रहते हुए इस क्लब ने 30 से अधिक खिताब जीते।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल