1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बार्सिलोना के लियोनल मेसी को मिला स्पेनिश लीग के टॉप स्कोरर का अवॉर्ड

बार्सिलोना के लियोनल मेसी को मिला स्पेनिश लीग के टॉप स्कोरर का अवॉर्ड

 Reported By: IANS
 Published : Nov 13, 2018 08:28 am IST,  Updated : Nov 13, 2018 08:28 am IST

मेसी ने लीग में 2017-18 सीजन में क्लब के लिए कुल 34 गोल किए हैं। 

लियोनल मेसी- India TV Hindi
लियोनल मेसी

बार्सिलोना: बार्सिलोना के कप्तान लियोनल मेसी को सोमवार को स्पेनिश लीग के टॉप स्कोरर के अवॉर्ड 'पिचहीची' से सम्मानित किया गया। मेसी ने लीग में 2017-18 सीजन में क्लब के लिए कुल 34 गोल किए हैं। उन्हें प्रशंसकों ने स्पेनिश लीग के सबसे अहम खिलाड़ी (एमवीपी) के रूप में भी चुना है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अर्जेंटीना के सुपर स्टार ने रविवार को चोट से वापसी की है।

हालांकि उनकी वापसी फीकी रही क्योंकि बार्सिलोना को रियल बेतिस ने 4-3 से मात दी। मेसी दाहिने हाथ में चोट के कारण तीन हफ्ते तक मैदान से दूर थे। मेसी ने कहा, "स्पेनिश लीग इस बार पहले से ज्यादा कॉम्पिटिशन बढ़ गया है। कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है।"

रविवार के मैच के बारे में मेसी ने कहा, "पहले मैं गेंद से संपर्क करने और उसे मारने में डर रहा था, लेकिन कुछ समय बाद मैं सहज हो गया।"

मेसी ने अपने करियर में पांचवीं बार यह अवॉर्ड जीता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल