1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोपा अमेरिका जीतकर अर्जेंटीना के साथ अपना सबसे बड़ा सपना पूरा करना चाहते हैं मेस्सी

कोपा अमेरिका जीतकर अर्जेंटीना के साथ अपना सबसे बड़ा सपना पूरा करना चाहते हैं मेस्सी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 14, 2021 11:48 am IST,  Updated : Jun 14, 2021 11:48 am IST

मेस्सी ने रियो में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''मैं हमेशा अपनी टीम के लिये उपलब्ध रहता हूं। मेरा सबसे बड़ा सपना अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ खिताब जीतना है।''   

Messi wants to fulfill his biggest dream with Argentina by winning the Copa America- India TV Hindi
Messi wants to fulfill his biggest dream with Argentina by winning the Copa America Image Source : GETTY IMAGES

साओ पाउलो। लियोनेल मेस्सी ने अपने शानदार करियर के दौरान बार्सिलोना की तरफ से प्रत्येक खिताब जीता है लेकिन अर्जेंटीना के लिये कोई बड़ा खिताब जीतने का उनका सपना अब भी अधूरा है। मेस्सी अब 33 साल के हैं और उनके पास कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट जीतकर यह सपना पूरा करने का संभवत: आखिरी मौका है। 

यह स्टार फुटबॉलर इस बार अपने अधूरे सपने को पूरा करने के लिये प्रतिबद्ध है। अर्जेंटीना कोपा अमेरिका में अपने अभियान की शुरुआत सोमवार को रियो डि जेनेरियो में चिली के खिलाफ करेगा। कोलंबिया और अर्जेंटीना को सह मेजबान से हटाये जाने के बाद ब्राजील को अंतिम क्षणों में इस टूर्नामेंट की मेजबानी सौंपी गयी थी। 

मेस्सी ने रियो में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''मैं हमेशा अपनी टीम के लिये उपलब्ध रहता हूं। मेरा सबसे बड़ा सपना अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ खिताब जीतना है।'' 

उन्होंने कहा, ''मैं कई बार इसके करीब पहुंचा। ऐसा नहीं हो पाया लेकिन मैं प्रयास जारी रखूंगा। मैं इस सपने को पूरा करने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल