1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 15 साल बाद बॉक्सिंग रिंग में इस दिन उतरेंगे माइक टायसन, प्रदर्शनी मैच में लेंगे हिस्सा

15 साल बाद बॉक्सिंग रिंग में इस दिन उतरेंगे माइक टायसन, प्रदर्शनी मैच में लेंगे हिस्सा

 Reported By: IANS
 Published : Jul 24, 2020 04:42 pm IST,  Updated : Jul 24, 2020 04:42 pm IST

टायसन ने अपना आखिरी मुकाबला 2005 में केविन मैकब्राइड के खिलाफ खेला था। उन्होंने अपने करियर में 58 में से 50 मुकाबले जीते थे।  

Mike Tyson to take part in boxing ring on this day after 15 years, to participate in exhibition matc- India TV Hindi
Mike Tyson to take part in boxing ring on this day after 15 years, to participate in exhibition match Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। पूर्व हेवीवेट चैंपियन माइक टायसन ने कहा है कि वह संन्यास के बाद फिर से वापसी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह आगामी 12 सितंबर को लॉस एंजेलिस के डिग्नीटि हेल्थ स्पोटर्स पार्क में रॉय जोंस जूनियर के खिलाफ होने वाले आठ राउंड के प्रदर्शनी मैच में रिंग में उतरेंगे। टायसन ने आनली लीग बेवसाइट पर 51 वर्षीय जोंस जूनियर फाइटर के खिलाफ लड़ने की घोषणा की। जोंस 2018 में अपने पिछले मुकाबले में रिंग में उतरे थे। टायसन ने कहा, "यह अद्भुत होने जा रहा है।"

टायसन ने 1986 में 20 साल की उम्र में ट्रेवर बेबरिक को हराकर दुनिया का सबसे युवा हैवीवेट चैंपियन होने का रिकॉर्ड दर्ज कराया था।

टायसन ने अपना आखिरी मुकाबला 2005 में केविन मैकब्राइड के खिलाफ खेला था। उन्होंने अपने करियर में 58 में से 50 मुकाबले जीते थे।

ये भी पढ़ें - होल्डिंग के मुताबिक आर्चर में महान तेज गेंदबाज बनने की काबिलियत लेकिन करना होगा ये काम

टायसन ने इससे पहले, मई में सोशल मीडिया पर एक संदेश के जरिए वापसी के संकेत दिए थे। टायसन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह पंच मारते हुए नजर आ रहे थे।

उन्होंने इस वीडियो के कैप्शान में लिखा था, " जब आप स्मार्ट होते हैं तो कुछ भी संभव हो सकता है। प्रशिक्षण स्मार्ट, वापसी स्मार्ट।"

वीडियो के अंत में टायसन ने कहा था, " मैं वापस आ गया हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल