1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मिनर्वा ने रीयल कश्मीर के खिलाफ आईलीग मैच खेलने श्रीनगर जाने से इनकार किया

मिनर्वा ने रीयल कश्मीर के खिलाफ आईलीग मैच खेलने श्रीनगर जाने से इनकार किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 16, 2019 11:21 pm IST,  Updated : Feb 16, 2019 11:21 pm IST

मैच रविवार को होना था लेकिन मिनर्वा ने कहा कि विदेशी खिलाड़ियों को उनके देशों के दूतावासों ने नहीं खेलने की सलाह दी है।

मिनर्वा ने रीयल कश्मीर के खिलाफ आईलीग मैच खेलने श्रीनगर जाने से इनकार किया - India TV Hindi
मिनर्वा ने रीयल कश्मीर के खिलाफ आईलीग मैच खेलने श्रीनगर जाने से इनकार किया  Image Source : @MINERVAPUNJABFC/TWITTER

नई दिल्ली। गत चैम्पियन मिनर्वा पंजाब एफसी ने शनिवार को रीयल कश्मीर एफसी के खिलाफ आई लीग का मैच गंवा दिया जब अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने पुलवामा आतंकवादी हमले के मद्देनजर श्रीनगर में होने वाला मैच अन्यत्र स्थानांतरित करने से इनकार कर दिया। 

मैच रविवार को होना था लेकिन मिनर्वा ने कहा कि विदेशी खिलाड़ियों को उनके देशों के दूतावासों ने नहीं खेलने की सलाह दी है। पंजाब के इस क्लब ने एआईएफएफ को लिखे पत्र में कहा, ‘ हमें यह बताते हुए खेद हो रहा है कि हम वहां इन हालात में जाने का जोखिम नहीं लेना चाहते।’’ 

मिनर्वा ने कहा कि उसने गुरूवार को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के बाद एआईएफएफ से सुरक्षा आश्वासन मांगा था जो उन्हें नहीं मिला। क्लब ने कहा, ‘‘यदि सीआरपीएफ का काफिला ही वहां सुरक्षित नहीं है तो हम पर तो आसानी से हमला हो सकता है। हमने लिखित आश्वासन और गृह मंत्रालय से अनुमति मांगी थी लेकिन हमें नहीं मिली। हमारे विदेशी खिलाड़ियों को उनके दूतावासों से पहले ही परामर्श जारी हो चुका है कि वे आगामी सूचना तक श्रीनगर नहीं जायें।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल