1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पुर्तगाल टीम से बाहर किए गए रोनाल्डो, कहीं रेप का आरोप तो नहीं है वजह?

पुर्तगाल टीम से बाहर किए गए रोनाल्डो, कहीं रेप का आरोप तो नहीं है वजह?

 Reported By: IANS
 Published : Oct 04, 2018 07:08 pm IST,  Updated : Oct 04, 2018 07:08 pm IST

स्कॉटलैंड और पोलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दो अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए पुर्तगाल टीम में उसके स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को शामिल नहीं किया गया है।

पुर्तगाल टीम से बाहर किए गए रोनाल्डो- India TV Hindi
पुर्तगाल टीम से बाहर किए गए रोनाल्डो Image Source : GETTY IMAGES

लिस्बन। स्कॉटलैंड और पोलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दो अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए पुर्तगाल टीम में उसके स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को शामिल नहीं किया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रियल मेड्रिड के पूर्व खिलाड़ी को सितम्बर में भी अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए आराम दिया गया था। 

इस बारे में पुर्तगाल के कोच फर्नादो सांतोस ने कहा, "भविष्य में कोई भी रोनाल्डो को राष्ट्रीय टीम में योगदान देने से नहीं रोक सकता है।" सितम्बर में क्रोएशिया और इटली के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए रोनाल्डो को टीम में शामिल न किए जाने पर सांतोस ने कहा था कि रियल से जुवेंतस जाने के तहत रोनाल्डो को थोड़ा समय दिया गया है। 

उल्लेखनीय है कि रोनाल्डो एक दुष्कर्म मामले के कारण विवादों से घिरे हुए हैं। ऐसे में स्कॉटलैंड और पोलैंड के खिलाफ मैचों में उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल न किए जाने की बात ने इस विवाद को और भी हवा दे दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल