1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सायना और सानिया ने देश का नाम रोशन किया : मोदी

सायना और सानिया ने देश का नाम रोशन किया : मोदी

 Written By: IANS
 Published : Apr 26, 2015 05:38 pm IST,  Updated : Apr 26, 2015 05:44 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को खेल के क्षेत्र में देश की दो स्टार खिलाड़ियों सायना नेहवाल और सानिया मिर्जा को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और साथ ही देशवासियों से अपनी

मोदी ने सायना और...- India TV Hindi
मोदी ने सायना और सानिया को देश का नाम रोशन करने के लिए दी बधाई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को खेल के क्षेत्र में देश की दो स्टार खिलाड़ियों सायना नेहवाल और सानिया मिर्जा को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और साथ ही देशवासियों से अपनी टीमों के हारने पर आपा न खोने की अपील भी की। प्रधानमंत्री ने हर महीने आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा, "मुझे इस बात का गर्व है कि भारत की दो बेटियों ने देश का नाम रोशन किया। एक बेटी सायना नेहवाल बैडमिंटन में दुनिया में नंबर एक बनी, और दूसरी बेटी सानिया मिर्जा टेनिस डबल्स में दुनिया में नंबर एक बनी।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "दोनों को बधाई और देश की सारी बेटियों को भी बधाई। गर्व होता है अपनों के पुरुषार्थ और पराक्रम को देखकर।"

प्रधानमंत्री ने साथ ही देश के खेल प्रेमियों से हार पर आपा खोने की बजाय खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करने की अपील करते हुए कहा, "लेकिन कभी कभी हम भी आपा खो बैठते हैं। जब क्रिकेट का विश्व कप चल रहा था और सेमीफाइनल में हम आस्ट्रेलिया से हार गए तो कुछ लोगों ने हमारे खिलाड़ियों के लिए जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोग किया, जो व्यवहार किया, मेरे देशवासियों यह अच्छा नहीं है। ऐसा कैसा खेल हो जिसमें कभी पराजय ही न हो. जय औरपराजय तो जिंदगी के हिस्से होते हैं। हारनेपर उनका हौसला बढ़ाना चाहिए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।