1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मोहन बागान ने प्रशंसकों और अधिकारियों के बिना ‘बार पूजा’ की

मोहन बागान ने प्रशंसकों और अधिकारियों के बिना ‘बार पूजा’ की

 Reported By: IANS
 Published : Apr 14, 2020 10:30 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 10:30 pm IST

हर साल बंगाली नववर्ष पर नये फुटबॉल सत्र की शुरूआत के मौके पर गोलपोस्ट के दोनों छोर की पूजा की जाती है।

Football- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

कोलकाता|| आई लीग चैम्पियन मोहन बागान ने कोरोना महामारी के कारण अधिकारियों, सदस्यों और प्रशंसकों के बिना मंगलवार को ‘पोहिला बैशाख’ (नववर्ष) पर ‘ बार पूजा ’ की ।

हर साल बंगाली नववर्ष पर नये फुटबॉल सत्र की शुरूआत के मौके पर गोलपोस्ट के दोनों छोर की पूजा की जाती है।

क्लब ने एक बयान में कहा ,‘‘ पारंपरिक बार पूजा और ड्रेसिंग रूम में मां काली की मूर्ति की पूजा आज बंगाली नववर्ष के मौके पर सामाजिक दूरी के निर्देशों का पालन करते हुए की गई। क्लब का कोई अधिकारी, सदस्य या प्रशंसक मौजूद नहीं था । कालीघाट मंदिर के पुजारी बबलू हलधर ने पूजा की ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल