1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (एथलेटिक्स): राजीव अरोकिया 400 मीटर के सेमीफाइनल में

एशियाई खेल (एथलेटिक्स): राजीव अरोकिया 400 मीटर के सेमीफाइनल में

 Reported By: IANS
 Published : Aug 25, 2018 11:49 am IST,  Updated : Aug 25, 2018 11:49 am IST

राजीव से पहले मोहम्मद अनस ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

 राजीव अरोकिया- India TV Hindi
 राजीव अरोकिया

जकार्ता: भारत के एक और पुरुष धावक राजीव अरोकिया ने 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को 400 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। राजीव ने हीट-4 में 46.82 सेकेंड का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल करने के साथ ही सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

उनकी हीट में पहले स्थान पर कतर के हसन अबडाएलेह रहे जिन्होंने 46.28 सेकेंड का समय निकाला। 

राजीव से पहले मोहम्मद अनस ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल