1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मुंबई सिटी एफसी ने डिफेंडर मंदार राव देसाई के साथ किया करार

मुंबई सिटी एफसी ने डिफेंडर मंदार राव देसाई के साथ किया करार

 Edited By: Bhasha
 Published : Oct 14, 2020 03:23 pm IST,  Updated : Oct 14, 2020 03:23 pm IST

गोवा के इस खिलाड़ी ने सभी प्रतियोगिताओं में 100 मैचों में एफसी गोवा का प्रतिनिधित्व किया और इस दौरान छह गोल दागे जबकि 11 गोल करने में मदद की। 

Mumbai City FC, defender Mandar Rao Desai, football, sports- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम मुंबई सिटी एफसी ने इस फुटबॉल लीग के आगामी सत्र से पहले बुधवार को भारतीय डिफेंडर मंदार राव देसाई को अनुबंधित करने की घोषणा की। इस 28 वर्षीय डिफेंडर ने दो साल का अनुबंध किया है जिसे एक साल के लिए और बढ़ाने का विकल्प है। 

देसाई काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और पिछले छह सत्र में आईएसएल टीम एफसी गोवा के लिए खेल चुके हैं और टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। उन्होंने टीम के साथ लीग शील्ड और सुपर कप खिताब जीते। 

गोवा के इस खिलाड़ी ने सभी प्रतियोगिताओं में 100 मैचों में एफसी गोवा का प्रतिनिधित्व किया और इस दौरान छह गोल दागे जबकि 11 गोल करने में मदद की। 

इस लेफ्ट बैक ने 2019 में भारत की सीनियर राष्ट्रीय टीम की ओर से पदार्पण किया और वह टीम की ओर से पांच मैच खेल चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल