1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जब हार्डकोर्ट पर खेलती हूं तो घुटना अब भी दर्द करता है: साइना

जब हार्डकोर्ट पर खेलती हूं तो घुटना अब भी दर्द करता है: साइना

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 27, 2017 07:29 pm IST,  Updated : Mar 27, 2017 07:29 pm IST

वापसी कर रही भारतीय शटलर साइना नेहवाल ने सोमवार को कहा कि उनके घुटने में कभी-कभार दर्द होने लगता है और उन्हें चोट का डर हमेशा लगा रहता है।

Saina Nehwal | AP Photo- India TV Hindi
Saina Nehwal | AP Photo

नई दिल्ली: वापसी कर रही भारतीय शटलर साइना नेहवाल ने सोमवार को कहा कि उनके घुटने में कभी-कभार दर्द होने लगता है और उन्हें चोट का डर हमेशा लगा रहता है। ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट को रियो ओलंपिक से पहले घुटने में गंभीर चोट लगी थी जिसके लिए उन्हें पिछले साल अगस्त में सर्जरी करानी पड़ी, लेकिन उन्होंने जनवरी में वापसी करते हुए मलेशिया मास्टर्स में जीत दर्ज की।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

साइना ने इंडिया ओपन की पूर्व संध्या पर कहा, ‘मैं नहीं जानती कि सर्जरी कैसी थी लेकिन जब यह हो गई तो मुझे महसूस हुआ कि इससे वापसी करना कितना मुश्किल था। आपका मूवमेंट बंद हो जाता है और फिर से पूरी तरह से फिट होना बहुत मुश्किल हो जाता है। आप जल्दी से इससे उबर नहीं सकते। यह शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक भी होती है। अब भी हमेशा मुझे तनाव रहता है और डर लगा रहता है कि अगर मैं दोबारा चोटिल हो गई तो।’

साइना ने कहा, ‘यहां तक कि ऑल इंग्लैंड में जिस मैच में मैं हारी थी, यह बराबरी का मुकाबला था। यह किसी भी खिलाड़ी के पक्ष में जा सकता था। इसलिए मैं जानती हूं कि समय के साथ मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी कर लूंगी।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल