1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इटेलियन ओपन से नडाल की छुट्टी

इटेलियन ओपन से नडाल की छुट्टी

 Written By: IANS
 Published : May 16, 2015 01:42 pm IST,  Updated : May 16, 2015 01:42 pm IST

रोम: स्पेन के अग्रणी टेनिस स्टार राफेल नडाल इटेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार गए हैं। नडाल को स्विट्जरलैंड के स्टानिसलास वावरिंका ने हराया। वावरिंका ने शुक्रवार को नडाल को 7-6 (9-7), 6-2 से

इटेलियन ओपन से नडाल की...- India TV Hindi
इटेलियन ओपन से नडाल की छुट्टी

रोम: स्पेन के अग्रणी टेनिस स्टार राफेल नडाल इटेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार गए हैं। नडाल को स्विट्जरलैंड के स्टानिसलास वावरिंका ने हराया। वावरिंका ने शुक्रवार को नडाल को 7-6 (9-7), 6-2 से हराया। 2008 के बाद नडाल पहली बार इस टूर्नामेंट से इतनी जल्दी बाहर हुए हैं। वह यह टूर्नामेंट सात बार जीत चुके हैं।

सेमीफाइनल में वावरिंका का सामना अपने ही देश के रोजर फेडरर से होगा। दुनिया के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रह चुके फेडरर ने क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य के थॉमस बेरडिक को 6-3, 6-3 से हराया।

पहले सेमीफाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविक का सामना स्पेन के डेविड फेरर से होगा। फेडरर, वावरिंका और फेरर पहली बार इस खिताब को जीतने के लिए प्रयासरत हैं, जबकि जोकोविक इसे तीन बार जीत चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल