1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मियामी ओपन के पहले दौर में हारकर बाहर हुईं सेरेना विलियम्स

मियामी ओपन के पहले दौर में हारकर बाहर हुईं सेरेना विलियम्स

 Reported By: IANS
 Published : Mar 22, 2018 01:24 pm IST,  Updated : Mar 22, 2018 01:24 pm IST

जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने हाल ही में इंडियन वेल्स का खिताब जीतकर अपनी अच्छी फॉर्म को मियामी ओपन में भी बरकरार रखा है। ओसाका ने महिला एकल वर्ग के पहले ही दौर में अमेरिका की दिग्गज सेरेना विलियम्स को बाहर का रास्ता दिखाया।

नाओमी ओसाका और सेरेना...- India TV Hindi
नाओमी ओसाका और सेरेना विलियम्स

मियामी (अमेरिका): जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने हाल ही में इंडियन वेल्स का खिताब जीतकर अपनी अच्छी फॉर्म को मियामी ओपन में भी बरकरार रखा है। ओसाका ने महिला एकल वर्ग के पहले ही दौर में अमेरिका की दिग्गज सेरेना विलियम्स को बाहर का रास्ता दिखाया। 

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, जापान की 20 वर्षीया खिलाड़ी ओसाका ने 23 ग्रैंड स्लैम की विजेता सेरेना को एक घंटे और 17 मिनट में सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात दी। 

मियामी ओपन के अगले दौर में टूर्नामेंट की चौथी वरीया ओसाका का सामना यूक्रेन की एलिना स्वितोलीना से होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल