1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नेमार के गोल से विश्व कप क्वालिफडाइंग में ब्राज़ील ने कोलंबिया को हराया

नेमार के गोल से विश्व कप क्वालिफडाइंग में ब्राज़ील ने कोलंबिया को हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 07, 2016 02:17 pm IST,  Updated : Sep 07, 2016 02:17 pm IST

मानाउस: नेमार के विजयी गोल की मदद से ब्राज़ील ने कोलंबिया को विश्व कप 2018 फुटबाल क्वालीफाइंग दौर के मैच में 2-1 से हरा दिया। बार्सीलोना के सुपरस्टार नेमार ने 74वें मिनट में गोल किया।

Neymar- India TV Hindi
Neymar

मानाउस: नेमार के विजयी गोल की मदद से ब्राज़ील ने कोलंबिया को विश्व कप 2018 फुटबाल क्वालीफाइंग दौर के मैच में 2-1 से हरा दिया। बार्सीलोना के सुपरस्टार नेमार ने 74वें मिनट में गोल किया।  नेमार के लिए यह गोल इसलिए भी खास रहा क्योंकि कोलंबिया के खिलाफ 2014 विश्व कप में उन्हें चोट लगी थी। उसी मैच में हारकर ब्राजील टूर्नामैंट से बाहर हो गया था। इससे पहले ब्राजील ने दूसरे मिनट में इंटर मिलान के डिफेंडर मिरांडा के गोल के दम पर बढत बनाई। कोलंबिया के लिए बराबरी का गोल नौवें मिनट में मारकिन्होस ने किया।

ब्राजील ने हाल ही में रियो ओलंपिक में पहली बार फुटबॉल की स्पर्धा में गोल्ड जीता है। रियो के माराकाना स्टेडियम में जर्मनी के खिलाफ मुकाबले में ब्राजील की जीत के साथ मेजबान देश ने इतिहास रच दिया। 5 बार फुटबॉल का विश्व कप जीते चुके ब्राजील के लिए ओलिंपिक में गोल्ड जीतना बड़ा सपना था। लेकिन, इस सपने को बार्सिलोना स्टार नेमार ने पेनल्टी में गोल दागकर साकार कर दिया। इसके बाद ब्राजील के फुटबॉल प्रशंसकों की आंखों में खुशी के आंसू थे। रियो ओलिंपिक गेम्स के सबसे अधिक क्राउड वाले इस मैच में रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया। ब्राजील के कप्तान नेमार ने 26वें मिनट में गोल कर अपनी टीम 1-0 की बढ़त दिला दी। लेकिन जर्मनी भी हार मानने के लिए तैयार नहीं और खेल के 59वें मिनट में जर्मन खिलाड़ी मेयर मैक्सीलियम ने गोल कर स्कोर एक-एक की बराबरी पर ला दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल