1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फॉर्मूला-1: मर्सिडीज के ड्राइवर लुइस हेमिल्टन ने जीती ब्राजील ग्रांप्री

फॉर्मूला-1: मर्सिडीज के ड्राइवर लुइस हेमिल्टन ने जीती ब्राजील ग्रांप्री

 Reported By: IANS
 Published : Nov 12, 2018 11:41 am IST,  Updated : Nov 12, 2018 11:41 am IST

इस रेस में हेमिल्टन के बाद मैक्स दूसरे स्थान पर रहे, वहीं फरारी के ड्राइवर किमि रेक्कोनेन को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

लुइस हेमिल्टन- India TV Hindi
लुइस हेमिल्टन

साओ पाउलो (ब्राजील): मर्सिडीज के दिग्गज ड्राइवर लुइस हेमिल्टन ने रेड बुल के मैक्स वेस्र्टाप्पेन को पछाड़ते हुए ब्राजील ग्रांप्री रेस में जीत हासिल की। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मैक्स ने इस रेस में लीड हासिल कर रखी थी लेकिन एस्टेबान ओकोन के साथ हुई टक्कर के कारण वह पीछे रह गए। 

ब्राजील ग्रांप्री रेस में मैक्स ने सभी को पछाड़ते हुए बढ़त बना रखी थी, लेकिन इसी बीच उनकी कार की टक्कर फोर्स इंडिया के ड्राइवर ओकोन के साथ हो गई और इस वजह से वह पिछड़ गए। उन्होंने हेमिल्टन को पछाड़ने की कोशिश की लेकिन सफलता हासिल नहीं कर पाए। 

इस रेस में हेमिल्टन के बाद मैक्स दूसरे स्थान पर रहे, वहीं फरारी के ड्राइवर किमि रेक्कोनेन को तीसरा स्थान हासिल हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल