1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप के लिये न्यूजीलैंड ने किया क्वालीफाई

फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप के लिये न्यूजीलैंड ने किया क्वालीफाई

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 06, 2020 06:51 pm IST,  Updated : Jun 06, 2020 06:51 pm IST

फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप के लिये क्वालीफाई करने वाला न्यूजीलैंड चौथा देश बन गया।

Football- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| ओशेनिया क्षेत्र से एकमात्र प्रतिनिधि के तौर पर नामांकित किये जाने के बाद न्यूजीलैंड अगले साल भारत में होने वाले फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप के लिये क्वालीफाई करने वाला चौथा देश बन गया। वह इससे एशियाई क्वालीफायर जापान और उत्तर कोरिया के साथ शामिल हो गया जबकि भारत ने 16 टीमों में मेजबान देश के तौर पर स्वत: क्वालीफाई किया।

फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप का आयोजन 17 फरवरी से 7 मार्च तक किया जायेगा। पहले इस टूर्नामेंट को दो से 21 नवंबर को कराया जाना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे अगले साल स्थगित कर दिया गया।

न्यूजीलैंड को नामांकित करने का फैसला ओशेनिया फुटबॉल परिसंघ की कार्यकारी समिति द्वारा लिया गया क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के चलते ओएफसी अंडर-17 महिला चैम्पियनशिप के रद्द करना पड़ा जिसका आयोजन अप्रैल में किया जाना था।

ये भी पढ़े : टोक्यो ओलंपिक पर अगले साल मार्च में लिया जा सकता है अंतिम फैसला

न्यूजीलैंड की टीम पिछले छह फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप में भाग ले चुकी है और उरूग्वे में 2018 में उसने कांस्य पदक जीता था। उसने 2008 चरण की मेजबानी भी की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल