1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. निक कर्गियोस ने राफेल नडाल को भेजा इंस्टाग्राम लाइव चैट का निमंत्रण, टेनिस कोर्ट में रहे हैं तनावपूर्ण संबंध

निक कर्गियोस ने राफेल नडाल को भेजा इंस्टाग्राम लाइव चैट का निमंत्रण, टेनिस कोर्ट में रहे हैं तनावपूर्ण संबंध

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 04, 2020 11:12 am IST,  Updated : May 04, 2020 11:12 am IST

कोरोना वायरस महामारी के कारण टेनिस सत्र 13 जुलाई तक बंद है लिहाजा खिलाड़ी एक दूसरे से सोशल मीडिया पर बातचीत कर रहे हैं ।

rafael Nadal, Nick Kyrgios, Kyrgios Nadal- India TV Hindi
Rafael Nadal, Nick Kyrgios Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी निक कर्गियोस ने रफेल नडाल को रविवार को वीडियो चैट पर जुड़ने का न्यौता दिया जबकि कोर्ट पर दोनों के संबंध हमेशा तनावपूर्ण रहे हैं । कोरोना वायरस महामारी के कारण टेनिस सत्र 13 जुलाई तक बंद है लिहाजा खिलाड़ी एक दूसरे से सोशल मीडिया पर बातचीत कर रहे हैं ।

बीबीसी ने रविवार को पूछा था कि किन खिलाड़ियों को एक दूसरे से बात करते देखना चाहेंगे, इस पर किर्गियोस ने कहा ,‘‘ राफा (नडाल) चलो साथ में इंस्टाग्राम लाइव करते हैं । ’’ 

दोनों के बीच टेनिस कोर्ट पर मुकाबले अक्सर तनावपूर्ण रहे हैं । 

आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनियाभर में खेल आयोजन ठप्प पड़ चुके हैं। ऐसे में इस समय अलग-अलग खेलों से जुड़े खिलाड़ी सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

हाल ही में दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के साथ राफेल नडाल ने इस्टाग्राम लाइव चैट किया था जिसमें उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपने-अपने अनुभवों को साझा किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल