1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मर्रे को हराकर निशिकोरि अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में

मर्रे को हराकर निशिकोरि अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 08, 2016 12:54 pm IST,  Updated : Sep 08, 2016 12:54 pm IST

न्यूयार्क: जापान के केइ निशिकोरि ने ब्रिटेन के एंडी मर्रे को हराकर अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बनने से अब वह सिर्फ दो जीत दूर हैं

Nishikori- India TV Hindi
Nishikori

न्यूयार्क: जापान के केइ निशिकोरि ने ब्रिटेन के एंडी मर्रे को हराकर अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बनने से अब वह सिर्फ दो जीत दूर हैं । निशिकोरि ने रोमांचक मैच में विम्लबडन और ओलंपिक चैम्पियन और 2012 अमेरिकी ओपन चैम्पियन मर्रे को 1-6, 6-4, 4-6, 6-1, 7-5 से हराया। अब वह 2009 के अमेरिकी ओपन चैम्पियन जुआन देल पोत्रो या तीसरी वरीयता प्राप्त स्टान वावरिंका से खेलेंगे।

जीत के बाद उन्होंने कहा, यह काफी कठिन मैच था लेकिन मैने अपना संयम बनाये रखा । इससे पहले कल विश्व रैंकिंग में 142वें स्थान पर काबिज देल पोत्रो पिछले 16 साल में ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सबसे निचली रैंकिंग वाले खिलाड़ी बनने की कोशिश करेंगे। इससे पहले 2000 में ब्लादीमिर वोल्शकोव विम्बलडन के अंतिम चार में पहुंचे थे जिनकी रैंकिंग 237 थी। 2009 के चैम्पियन देल पोत्रो का सामना वावरिका से होगा जबकि पहले सेमीफाइनल में गत चैम्पियन नोवाक जोकोविच 10वीं वरीयता प्राप्त फ्रांस के गाएल मोंफिल्स से भिड़ेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल