1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लिवरपूल में जेरार्ड की जगह कोई नहीं ले सकता : जॉर्डन हैंडरसन

लिवरपूल में जेरार्ड की जगह कोई नहीं ले सकता : जॉर्डन हैंडरसन

 Edited By: IANS
 Published : Jul 01, 2020 05:31 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 05:31 pm IST

लिवरपूल ने हाल में ही अपने 30 साल के खिताबी सूखे को समाप्त किया है। 1992 में प्रीमियर लीग की शुरुआत होने के बाद से लिवरपूल का यह पहला खिताब है।

Gerrard, Liverpool, Jordan Henderson, football- India TV Hindi
 Jordan Henderson Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) चैंपियन लिवरपूल के कप्तान जॉर्डन हैंडरसन ने टीम की इस खिताबी जीत को क्लब के पूर्व कप्तान स्टीवन जेरार्ड को समर्पित किया है। जेरार्ड की कप्तानी में लिवरपूल की टीम 2013-14 सीजन में खिताब के करीब पहुंची थी, लेकिन वह चैंपियन बनने के सपने को पूरा नहीं कर पाई थी।

लिवरपूल ने हाल में ही अपने 30 साल के खिताबी सूखे को समाप्त किया है। 1992 में प्रीमियर लीग की शुरुआत होने के बाद से लिवरपूल का यह पहला खिताब है।

लिवरपूल के सबसे शानदार खिलाड़ी रहे जेरार्ड ने ट्रॉफी जीते बिना ही क्लब को अलविदा कह दिया था। उनकी कप्तानी में लिवरपूल खिताब की दहलीज तक पहुंची थी, लेकिन चेल्सी के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा था।

डेली मेल ने हैंडरसन के हवाले से कहा, "यह मैंने सबसे पहले तब कहा था जब मुझे कप्तानी सौंपी गई थी। लोग मुझ पर संदेह कर सकते हैं और एक व्यक्ति के रूप में मेरी आलोचना कर सकते हैं। लेकिन मैं हमेशा यही कहूंगा कि इस क्लब में जेरार्ड की जगह कोई नहीं ले सकता।"

उन्होंने कहा, "जब मैं कप्तान बना था तो मेरे दिमाग में यह बिल्कुल भी नहीं था कि मैंने उनकी जगह ली है। यह न केवल हमारे लिए, बल्कि यह स्टीव और केनी जैसे खिलाड़ियों के लिए भी है, जिनके लिए इस क्लब के लिए बहुत मायने हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल